मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो लाख रूपये की सहायता स्वीकृत
भरतपुर, 7 अक्टूबर। विभिन्न दुर्घटनाओं में आकस्मिक मृत्यु होने पर दो मृतक आश्रितों को मुख्यमंत्री सहायता कोष से दो लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
जिला कलक्टर (सहायता) कमर चौधरी द्वारा आदेशानुसार भुसावर तहसील के ग्राम बोराज निवासी टुंडाराम पुत्र धनिराम मीना तथा जग्गो पत्नि टुंडाराम मीना की पाटौर गिरने की आकस्मिक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर मृतक आश्रितों को एक-एक लाख रूपये की सहायता जारी की गई है।


