भाजपा बरलुट मंडल द्वारा आयोजित में “वोकल फॉर लोकल” कार्यशाला संपन्न
सिरोही (रमेश सुथार)
भारतीय जनता पार्टी बरलुट मंडल की ओर से जामोतरा स्थित आशापुरा माताजी मंदिर में“वोकल फॉर लोकल – आत्मनिर्भर भारत की दिशा में कदम” विषय पर एक प्रेरक कार्यशाला का आयोजन किया गया। महामंत्री खेताराम लोहार ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उत्पादों को अपनाना और स्वदेशी को बढ़ावा देना, ताकि भारत की आर्थिक और सामाजिक आत्मनिर्भरता मजबूत हो सके।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रधान हसमुख मेघवाल, ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का यह अभियान केवल नारा नहीं है,बल्कि भारत की आत्मनिर्भरता और हर भारतीय की जिम्मेदारी का संकल्प है। यदि हम अपने दैनिक जीवन में स्थानीय उत्पादों को अपनाएँ, तो हम न केवल देश के उद्योगों और कारीगरों का समर्थन करेंगे, बल्कि अपने आर्थिक विकास में भी योगदान देंगे।
यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम अपने देश के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभा सकते हैं।
मंडल अध्यक्ष कांतिलाल पुरोहित ने कहा कि स्थानीय उत्पादों में हमारे पूर्वजों की मेहनत, परंपरा और संस्कृति समाहित है। इसे अपनाना केवल आर्थिक दृष्टि से नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सर्वोत्तम मार्ग भी है। उन्होंने कहा कि वोकल फॉर लोकल का अर्थ है अपने देश के कारीगरों और उद्यमियों को समर्थन देना, जिससे भारत हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके।
मंडल महामंत्री शंकर देवासी ने “स्वदेशी अपनाओ – भारत बढ़ाओ” विषय पर अपने विचार साझा किए। सभी उपस्थित लोगों ने स्वदेशी अपनाने और वोकल फॉर लोकल के महत्व को अपनाने का संकल्प लिया। साथ ही महामंत्री खेताराम लोहार ने सभी अतिथियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल संयोजक सुरेश कलावंत ने किया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष इंदर सिंह देवड़ा, पूर्व उपाध्यक्ष भगवत सिंह देवड़ा, मंडल उपाध्यक्ष हनुमत सिंह, मंडल प्रवक्ता नरेश छिपा, मंडल सहसंयोजक रमेश प्रजापत गोयली नथाराम मेघवाल गोयली, दिनेश सिंह जामोतरा सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

