ई-मित्र संचालक के   शहरी सेवा शिविर अभियान में अनुपस्थिति होने पर 2000 रुपए का जुर्माना

Oct 9, 2025 - 14:26
 0
ई-मित्र संचालक के   शहरी सेवा शिविर अभियान  में अनुपस्थिति होने पर 2000 रुपए  का जुर्माना

खैरथल (हीरालाल भूरानी) 
          शहरी सेवा शिविर अभियान 2025 के तहत आमजन को ऑनलाइन सेवाएँ उपलब्ध कराने हेतु ई-मित्र संचालकों की ड्यूटी शिविर स्थलों पर लगाई गई थी। इसी क्रम में  राकेश कुमार जांगिड़, ई-मित्र कियोस्क कोड K10498279, बास कृपाल नगर को दिनांक 17 से 20 सितंबर 2025 तक पुराना पंचायत भवन (अन्नपूर्णा रसोई) बास कृपाल नगर एवं पुराना पंचायत भवन बास कृपाल नगर पर ड्यूटी हेतु नियुक्त किया गया था।
          हालांकि, संबंधित ई-मित्र संचालक ने शिविर अवधि के दौरान एक भी दिन उपस्थिति नहीं दी, जिससे शिविर में आए लाभार्थियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस संबंध में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया, परंतु उनका उत्तर असंतोषजनक पाया गया। उपनिदेशक, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग, खैरथल-तिजारा द्वारा नियमानुसार राकेश कुमार जांगिड़ पर ₹2000/- का दंड लगाया गया है तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न करने की चेतावनी दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................