महिलाओं ने संभागीय आयुक्त की गाड़ी का किया घेराव: पेयजल समस्या को लेकर आक्रोश फूटा

Oct 9, 2025 - 14:23
 0
महिलाओं ने संभागीय आयुक्त की गाड़ी का किया घेराव: पेयजल समस्या को लेकर आक्रोश फूटा

भरतपुर।  भरतपुर में उच्चैन के सहना गाव में पेयजल समस्या को लेकर ग्रामीण महिलाओं का ऐसा आक्रोश फूट कि उन्होंने गुरुवार को उच्चैन क्षेत्र में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर का निरीक्षण करने पहुंची संभागीय आयुक्त टीना सोनी की गाड़ी का घेराव कर लिया। महिलाओं का कहना था कि वे तीन अलग-अलग शिविरों में प्रार्थना पत्र दे चुकी हैं लेकिन जलदाय विभाग की लापरवाही से अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से पेयजल आपूर्ति बाधित है, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। पाइप लाइन डालने के बाद सड़कों को समतल नहीं किया गया, जिससे राहगीरों को भी मुश्किलें झेलनी पड़ रही हैं। संभागीय आयुक्त टीना सोनी ने महिलाओं की समस्या को गंभीरता से सुना और मौके पर ही जलदाय विभाग के अधिकारियों को बुलाकर सख्त निर्देश दिए।आश्वासन मिलने के बाद महिलाएं शांत हुईं और संभागीय आयुक्त का काफिला आगे रवाना हुआ।

  • कोशलेन्द्र दत्तात्रेय 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................