उपखंड अधिकारी तहसीलदार साहब केम्प प्रभारी ग्रामीण सेवा शिविर कोसे लाव में 70 वर्ष पुराना रास्ता खुलवाया
तखतगढ़ (बरकत खान) कोसेलाव में कुआं से घुमड़ा बेरा तक कम से कम डेढ़ किलोमीटर का रास्ता खुलवाया उपखण्ड अधिकारी कालुराम कुम्हार, तहसीलदार दिनेश आचार्य सुमेरपुर व केम्प प्रभारी जितेन्द्र बबेरवाल ग्रामीण सेवा शिविर केम्प कोसेलाव के आदेश की पालना में ग्राम कोसेलाव के खसरा नम्बर 489 रास्ता की भुमि (जो लगभग 70 वर्षो से बन्द था )जिसको मौके पर पटवारी हल्का कोसेलाव रमेश सीरवी द्वारा सीमांकन कर रास्ता को अतिक्रमण मुक्त कर बन्द रास्ते को आपसी समझाइस द्वारा खुलवाया गया । इस मौके पर भैराराम माली, इन्दरराज सीरवी, शेषाराम माली, राजाराम घांची, पुखराज, हनुमान माराज, मगाराम , मंगलाराम आदि उपस्थित रहे ।