हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ विक्की को किया गिरफ्तार

Oct 15, 2025 - 14:34
Oct 15, 2025 - 14:39
 0
हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ विक्की को किया गिरफ्तार

अलवर (अनिल गुप्ता)  अलवर जिले के समीप हरसौरा पुलिस ने संगठित अपराधों के खिलाफ कार्यवाही करते हुए हिस्ट्रीशीटर विक्रम उर्फ विक्की को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने विक्रम से देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, अवैध शराब और एक स्कॉर्पियो वाहन जप्त किया है।
थाना प्रभारी प्रकाश सिंह राठौड़ ने बताया कि मुखबिर ने सूचना दी कि बानसूर की तरफ से एक काले रंग की स्कार्पियो आ रही है जिसमे विक्रम गूर्जर खटोटी व उसके तीन साथी बैठे हुये है जिनके पास अवैध हथियार हो सकते है। इस पर  पुलिस ने नाकाबंदी की कार्यवाहीकरते हुए  बानसूर की तरफ से एक काले रंग की स्कार्पियो आई जिसको रुकवाना चाहा तो वाहन चालक नाकाबंदी को तोडते हुये बाबरिया की ओर भगाकर ले गया जिसका पीछा किया तो वाहन चालक बाबरिया शराब के ठेके के पास से खेतों की ओर रास्ता संकरा होने से वाहन को रास्ते के बीच में रोककर वाहन में बैठे चार जने खेतों की ओर भागने लगे। जिनको डिटेन करना चाहा तो तीन जने अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। वहीं एक जना विक्रम उर्फ विक्की गुर्जर पुत्र माडाराम निवासी खटोटी को डिटेन किया गया। 
जिसके कब्जे की स्कार्पियो गाडी रजिस्ट्रेशन नम्बर RJ14 UH 8630 की तलाशी ली गई तो स्कार्पियो गाडी की पीछे वाली सीट पर हीर रांझा स्ट्रांग देशी शराब की एक पेटी मिली व वाहन की ड्राईवर सीट के पीछे वाली सीट के नीचे एक देशी कट्टा एवं गाडी के डेस्कबोर्ड की रैक के अन्दर एक जिन्दा कारतूस व दो एन्ड्रोईड मोबाईल रखे हुये मिले । जिनको जप्त किया गया।

पुलिस ने बताया कि विक्रम उर्फ विक्की के खिलाफ पूर्व से हत्या लूट डकैती मारपीट सहित अवैध हथियार संबंधित कई प्रकरण दर्ज हैं तथा विक्रम थाना हरसौरा का हिस्ट्रीशीटर व हार्डकोर अपराधी है। विक्रम पर करीब एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................