शिविर-2025" राज्य सरकार के निर्देशानुसार शिविर में विभिन्न योजनाओं एवं लम्बित कार्यो
तखतगढ (बरकत खान) नगर पालिका तखतगढ़ में "शहरी सेवा का निस्तारण किया गया उक्त शिविर वार्ड संख्या 21, 22 व 23 हेतु आयोजित किया गया। स्वच्छता सेवा पखवाडा के तहत् उक्त वार्डों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया तथा डी. डी.टी. पाउडर का छिडकाव किया गया। शिविर में विभिन्न प्रकरण यथा कृषि भूमि पर बसी स्वीकृति योजनाओ के अन्तर्गत पट्टे निस्तारित 05 प्रकरण, 69ए के तहत् निस्तारित 20 प्रकरण, भवन मानचित्र निस्तारित 10 प्रकरण, स्ट्रीट लाईट लगाने / मरम्मत संबंधित निस्तारित 20 प्रकरण, जन्म मृत्यु/विवाह पंजीयन से संबंधित निस्तारित 13 प्रकरण, समेकित बाल विकास सेवाये योजना कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार निस्तारण 320 प्रकरण, पूरक पोषाहार के लाभार्थी की के निस्तारण 280 प्रकरण, प्रधानमंत्री मातृत्व वन्दना योजना की जानकारी व आवेदन 70 प्रकरण निस्तारित, पोषण ट्रेकर पर FRS एवं e-KYC किये गये कुल लाभार्थियो के निस्तारित 280 प्रकरण, जनाधार किए गए अद्यतन / संशोधन के 10 प्रकरण निस्तारित, सामाजिक सुरक्षा पेंशन वार्षिक सत्यापित पेंशनर्स निस्तारित 2 प्रकरण, पालनहार योजना में नवीनीकरण (सत्यापन) करवाने वाले बच्चों के 1 प्रकरण निस्तारित किया, अध्यक्ष ललित कुमार रांकावत, अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी, पार्षदगण एवं समस्त पालिका कार्मिक आदि उपस्थित रहे।