श्री बूढ बालाजी धाम आश्रम नौरंगपुरा का वार्षिक मेला 24 को: सांस्कृतिक कार्यक्रम व भजन संध्या का भी होगा आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव)
उपखंड क्षेत्र की सीमा पर स्थित श्री बूढ बालाजी धाम आश्रम नवरंगपुरा का वार्षिक मेला 24 अक्टूबर को आयोजित होगा l 24 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेले को लेकर तैयारियां जोर-शोर से की जा रही है मंदिर परिसर में रंग रोगन व साफ सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर जारी है l मेले की तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए मेला कमेटी के सदस्य दिन-रात गांव-गांव व ढाणी ढाणी में पोस्टर विमोचन कर व पीले चावल वितरित करके लोगों को निमंत्रण दे रहे हैं l बालाजी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष गोकुलचंद प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष डॉ रामकुमार सिराधना ने हमारे उदयपुरवाटी संवाददाता को जानकारी देते हुए बताया कि 24 अक्टूबर को मंदिर परिसर पर भजन संध्या एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा व राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पहलवानों द्वारा कुश्ती दंगल में दावा पेच दिखाए जाएंगे l कैप्टन महेश कुमार व महेन्द्र सिंह जाखड़ के अनुसार मेले में 24 अक्टूबर को प्रसिद्ध भामाशाह मातादिन पनिहार अध्यक्ष चैयरमेन एमआरडीएस भी पधारेंगे l मेले की तैयारियो को अंतिम रूप देने के लिए मेला कमेटी के सदस्य गांव-गांव व ढाणी ढाणी से जोर शोर से प्रचार करने में जुटे हुए हैं l मेले के दौरान भंडारे का भी आयोजन होगा जिसमें दिनभर श्रद्धालु प्रसादी ग्रहण करेंगे l
अबकी बार मोहरसिंह झुन्झुनू के झूलों का होगा मुख्य आकर्षण । झूले दिपावली के पहले ही लगाना शुरू कर दिया जायेगा ।

