निकाय चुनावों को लेकर हलचल हुई तेज:दर्जन भर से अधिक उम्मीदवार लाइन में

Oct 16, 2025 - 12:59
 0
निकाय चुनावों को लेकर  हलचल हुई तेज:दर्जन भर से अधिक उम्मीदवार लाइन में

वैर (कोशलेन्द्र दत्तात्रेय)

राज्य सरकार द्वारा निकाय चुनावों की जल्दी घोषणा करने की खवर  को लेकर नगरपालिका क्षेत्र वैर के मतदाताओं में हलचल शुरू हो गई। नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए दर्जन भर से अधिक उम्मीदवार लाइन में  लगे दिखाई दे रहे हैं। वर्तमान में नगर पालिका वैर अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है जिसमें विष्णु महावर ( कोली) अध्यक्ष पद पर आसीन है। सरकार की मंशा आने वाले दो-तीन महीनों में निकाय चुनाव कराने की है। सरकार वन स्टेट वन इलेक्शन पर अडिग प्रतीत होती है। इलेक्शन प्रक्रिया के तहत पहली बार 309 शहरी निकायों के  एक साथ चुनाव  फ़रवरी तक कराने की खबर पढ़ कर  राजनीति में रूचि रखने वाले लोगों में हलचल तेज  गई । सरकार 21 अक्टूबर के बाद कभी भी  तारीखों का ऐलान कर सकती है। शहरी  सरकार किसकी बनेगी इसका गणित लगाने में जुट गए हैं।  नगर पालिका वैर  आरक्षण में किस ओर जा  सकती हैं इसकी भी अटकल  लगाई जा रही  हैं।

मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने दिवाली के ठीक बाद प्रक्रिया शुरू करने के संकेत दिए हैं।  बताया जा रहा कि राज्य पिछड़ा आयोग जैसे ही आकड़े उपलब्ध करवाएगा सरकार एक सप्ताह में निकाय चुनाव की तारीख घोषित कर देगी। इसके साथ ही निकायों के अध्यक्ष का चुनाव पार्षदों के मनोनयन से होंगा या  सीधे  मतदाताओं द्वारा होंगे इसका निर्णय अभी होना बाकी है फिर भी वैर  नगर पालिका में अध्यक्ष व पार्षद पद हथियाने वाले लोग अपना जुगाड़ बैठाने में जुट गये हैं।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................