भगवान देवनारायण के जयकारों के साथ देवती से देवधाम जोधपुरिया के लिए रवाना हुई ध्वज पदयात्रा

Sep 8, 2026 - 18:21
 0
भगवान देवनारायण के जयकारों के साथ देवती से देवधाम जोधपुरिया के लिए रवाना हुई ध्वज पदयात्रा

सकट क्षेत्र के देवती गांव से मंगलवार को गुर्जर समाज की ओर से टोंक निवाई स्थित देव धाम जोधपुरिया के लिए भगवान देवनारायण की 5 वीं ध्वज पदयात्रा देवती गांव के हीरामन बाबा मंदिर से विधिवत वैदिक मंत्रोच्चारणों के साथ झंडा पूजन व हीरामन एवं भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना के साथ विधिवत तिलक लगाकर रवाना की गई। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु अपने हाथों में ध्वज पताका लेकर देवनारायण भगवान के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। वहीं पद यात्रा में शामिल महिलाएं डीजे की स्वर लहरियों की बीच नाचते गाते चल रही थी। गुर्जर समाज के भरत मास्टर ने बताया कि पद यात्रा का झंडा रामहेत चंदेला ने उठाया है और पदयात्रा में लादियावाला एवं रामसिंहपूरा गांव के पदयात्रा शामिल है। देव धाम जोधपुरिया के लिए रवाना हुई ध्वज पदयात्रा देवती गांव से रवाना होकर टहला, नारायणी माता, सरसा माता, कांचाला भैरुजी, बैदाडा श्रीजी, जगदीशजी महाराज गोनेर, चाकसू, निवाई होते हुए 16  सितम्बर को देव धाम जोधपुरिया टोंक निवाई पहुंचेगी। जहां पद यात्रियों द्वारा सामूहिक ध्वजा चढ़ाई जाएगी। पदयात्रा रवाना होने के बाद राजकीय प्राथमिक विद्यालय लादियावाला में मास्टर भरत राम गुर्जर मोतीवाडा के द्वारा पद यात्रियों का स्वागत कर उन्हें अल्पहार और भोजन की व्यवस्था की गई। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य राजेंद्र तिवाड़ी, कुंडला ग्राम पंचायत प्रशासक राजेश कुमार बैरवा, पीईईओ देवती शक्ति सिंह यादव, रामनरेश गुर्जर, कल्याण सहाय, चंदुराम पीटीआई, वीरेंद्र रलावता, जितेंद्र शर्मा, धर्मराज चौधरी, रणजीत घाघंल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है