राज्यस्तर पर जूडो में मेडल प्राप्त विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

Oct 16, 2025 - 12:54
 0
राज्यस्तर पर जूडो में मेडल प्राप्त विद्यार्थियों का हुआ सम्मान

कांवट (सुमेर सिंह राव)
माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय जूडो प्रतियोगिता में श्री कृष्णा सी. से. स्कूल कांवट के विद्यार्थियों ने चार मेडल जीतकर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया है l समाजसेवी मदनलाल भावरिया ने कार्यक्रम के दौरान बोलते हुए अपने उद्बोधन में कहा की विद्यालय में विद्यार्थियों का सम्मान करने से उनके चेहरे पर खुशी छाई हुई है lजूडो कोच नूतन कुड़ी ने बताया कि छात्र गगन जांगिड़ ने -90 किलो में सिल्वर मेडल जीता तथा छात्र का राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए राजस्थान टीम के कैंप में सलेक्शन हुआ, मनीष सैनी ने +90 किलो में कांस्य पदक, कृष्ण नेहरा ने -81 किलो में कांस्य पदक व 14 वर्ष में छात्र कुंदन जैफ ने -25 किलो में कांस्य पदक प्राप्त किया l
इस उपलब्धि पर संस्था चैयरमेन बी.सी. लांम्बा, डॉ.नरेंद्रपाल एम.एल गढ़वाल व प्रधानाचार्य रविशंकर शर्मा ,नविता सैनी डॉ. सुशील मीणा मदन लाल भावरिया, नौरंगपुरा सरपंच प्रतिनिधि ताराचंद  भावरिया  तथा स्टाफ ने बधाई व शुभकामनाएं दी तथा मेडल व श्याम दुपट्टे द्वारा विद्यालय में विद्यार्थियों व कोच का सम्मान किया गया l

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................