कारोई में खेखरा पर हुए कई आयोजन :भगवान को लगाया 400 किलो सब्जी अन्नकूट का भोग, बैलों की हुई पूजा
गुरला (बद्री लाल माली ) कस्बे में बुधवार को अन्नकूट महोत्सव व खेखरा धूमधाम से मनाया गया, चारभुजा नाथ बड़ा मन्दिर, सांवरिया हनुमान मंदिर व कस्बे सहित विभिन्न मन्दिरो में भक्तों ने भगवान के लिए अन्नकूट व चांवल चवला का प्रसाद बनाया गया ,शाम को पूजा-अर्चना के साथ महाआरती कर भगवान को भोग लगाया जाकर प्रसाद वितरण किया गया, शाम को कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में परम्परागत रूप से बैलों के रंग रोगन कर पूजन किया गया और अलग अलग रास्तों पर बैलों का पूजन का कार्यक्रम किया गया, साथ ही आतिशबाजी करते हुए बैलों को भड़का कर गांव में दौड़ाया गया, गांव के बड़े बुजुर्गो ने बताया कि इस परम्परा का आज भीनिर्वहन किया जा रहा है। अब ज्यादातर लोगों के पास मशीनरी साधन हैं जिसके चलते बैलों कि संख्या गांवों में बहुत कम हो गई है, ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में बेलों का सिर्फ फोटो मात्र ही रह जायेगा।

