52 पव्वे देशी शराब ,एक मोटरसाईकिल सहित एक गिरफ्तार

Oct 23, 2025 - 13:20
 0
52 पव्वे देशी शराब ,एक मोटरसाईकिल सहित एक  गिरफ्तार


नारायणपुर (भारत कुमार शर्मा)

नारायणपुर स्थानीय पुलिस ने गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक मोटरसाइकिल सवार को 52 पव्वे देशी शराब सहित गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी रोहिताश कुमार ने बताया कि स्पेशल कार्यवाही के लिए टीम बना कर रवाना किया। विजयपुरा रोड पर एक मोटरसाइकिल सामने से आती हुई दिखाई दी।जिसको रुकवाया गया जिसके हैंडल पर थैला लटका हुआ था। थैले को चेक किया गया तो उसमें देशी सादा मदीरा के 52 पव्वे मिले। उससे लाइसेंस के बारे में जानकारी की तो नहीं होना बताया गया। पुलिस ने 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950 के तहत कार्रवाई की गई। जिसमें बाबूलाल पुत्र रामु रैगर उम्र 70 साल निवासी विजयपुरा थाना नारायणपुर को गिरफ्तार किया गया है। देशी शराब के मामले में मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................