भैया दूज का पर्व मनाया धूमधाम से बहिनों भाई के तिलक लगाकर की सकुशलता की कामना
राजगढ़ (अलवर) अनिल गुप्ता
राजगढ़ कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में भैया दूज का पर्व परंपरागत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर महिलाओं तथा युवतियों ने भगवान गणपति सहित अन्य कहानियां सुनकर कर सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार एवं भाईयों की कुशलता की कामना की।
इसके अलावा बहिनों ने अपने भाईयों के तिलक लगा मिष्ठान खिलाकर मंगलमय की कामना की इसके बदले भाईयों ने बहिनों को उपहार,फल, मिठाई, नकदी भेंट की।

