कोटडीरामपुरा से राजोरगढ़ सड़क मार्ग का शिलान्यास, ग्रामीणों को मिलेगी राहत
राजगढ़ (अलवर/ अनिल गुप्ता) थानागाजी विधानसभा क्षेत्र के टहला में विकास कार्यों की कड़ी में एक और बड़ा कदम उठाया गया है। क्षेत्र के कोटडीरामपुरा से राजोरगढ़ तक बनने वाले नए सड़क मार्ग का विधि-विधान से शिलान्यास किया गया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के दर्जनों गाँवों के ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा और लंबे समय से चल रही राहगीरों की समस्या का समाधान होगा।
शिलान्यास समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद सांसद भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा तथा डेयरी चेयरमैन नितिन सांगवान का क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत व अभिनंदन किया।
सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
इस विकास कार्य के शुभारंभ के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में भारी संख्या में स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। समारोह में मुख्य रूप से हरीशंकर, गोविंद, बृजमोहन, प्रियंका शर्मा, गिर्राज प्रसाद शर्मा, श्रवण, राकेश, हरलाल, मुरारी लाल अग्रवाल, बाबूलाल, लक्ष्मीनारायण भौमिया, रवि, रतन गौड, पं. जनार्दन शर्मा, रजनीकांत पटेल, प्रभूदयाल पंचौली सहित सैकड़ों की तादाद में भाजपा कार्यकर्ता और ग्रामीण उपस्थित थे। सड़क निर्माण की शुरुआत होने पर ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए अतिथियों का आभार जताया।


