राष्ट्रीय एकता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों मे दिखी प्रतिभा

Oct 31, 2025 - 12:36
Oct 31, 2025 - 15:02
 0
राष्ट्रीय एकता दिवस पर निबंध प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विद्यार्थियों मे दिखी प्रतिभा

सकट कस्बे के पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस मौके पर विधालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल व बिरसा मुंडा की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजित की गई। निबंध प्रतियोगिता में  स्कूली विधार्थीयो ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान विधालय के प्राचार्य पूरण मल मीना ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पूरे देश में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनायी जाती है, क्योंकि उन्होंने अखंड राष्ट्र का निर्माण में अहम भूमिका निभायी थी. यह दिन शपथ व संकल्प लेने का दिन है कि हम सभी नागरिक अपने देश व राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्ध रहें। इस दौरान शिक्षकों एवं विधाथीयो सहित अभिभावकों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली। निबंध प्रतियोगिता  शिवानी मीना प्रथम रही। इस मौके पर शिक्षक अभिभावक मिटिग का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थीयों के पढ़ाई के स्तर को लेकर संवाद किया गया और अभिभावक सदस्यों का मान सम्मान किया गया। इस मौके पर विधालय स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है