निशुल्क नेत्र जांच शिविर में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए 85 मरीज किये चिन्हित
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) पूज्य सिंधी पंचायत एवं जीव कल्याण सेवा समिति के द्वारा आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में 400 मरीजों की जांच कर 85 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किए गए एवं कान नाक गला के 120 मरीजों की जांच कर उनको निःशुल्क दवाइयां दी गई तथा हड्डी रोग विशेषज्ञ द्वारा 90 मरीजों की जांच कर उनको परामर्श दिया इसके अलावा दंत रोग तथा हेल्थ केयर के मरीजों की भी जांच कर दवाइयां निशुल्क दी गई।
सिंधी समाज के प्रवक्ता सुनील बतरा ने बताया कि शुक्रवार को संत कंवर राम हरि मंदिर में आयोजित निशुल्क नेत्र, ई.एन.टी एवं हड्डी रोग जांच शिविर का उद्घाटन सुबह 9:30 बजे भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, चेयरमैन प्रतिनिधि सतीश सिंधल,अधिशाषी अधिकारी राहुल अग्रवाल ने विधिवत रिबन काटकर किया।
मिश्री देवी आई हॉस्पिटल बहरोड़ की टीम ने 400 रोगियों की जांच कर 85 मोतियाबिंद के मरीजों को चिन्हित किया शेष लोगों को निशुल्क दवाइयां एवं चश्मे प्रदान किये, मोतियाबिंद के चिन्हित मरीजों क यह ऑपरेशन 4 अक्टूबर को मिश्री देवी आई हॉस्पिटल बहरोड़ में किए जाएंगे मरीज को बस द्वारा ले जाना छोड़ कर जाना चश्मे, दवाइयां इत्यादि भी निशुल्क रहेगा ।
प्रातः9:30 बजे उद्घाटन के अवसर पर जिला प्रमुख, पूर्व विधायक ,चेयरमैन प्रतिनिधि एवं अधिशाषी अधिकारी ने पूज्य सिंधी पंचायत को संत कंवर हरि मंदिर का पटटा सौंपा एवं सात अन्य सिंधी समाज के लोगों को पटटे प्रदान किये, इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत ने सभी अतिथियों का फूल माला एवं कंबल ओडा कर सम्मान किया।
निशुल्क जांच शिविर में जीव कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष राजकुमार केसवानी के नेतृत्व में डॉं बालाजी पुन्नी, डॉ विजयपाल यादव, डॉ गीत गुप्ता, डॉ रुबी गुप्ता, डॉ योगेश, डॉ अरुण कुमार, डॉ रमेश कुमार एवं सहयोगी अजय कुमार,सत्यकांत योगेश कुमार,शुभम, राजेश स्वामी , संगीता , मीनाक्षी , सिल्की, दिव्या , अजय , नरेश, खुशबू ,संगीता ,दिनेश गुप्ता ने अपनी सेवाएं दी।
इस अवसर पर सिंधी समाज के मुखी गोकुल दास मृगवानी, बहराणा मंडल के बाबा बाबूलाल चंदनानी, दर्शन लाल बत्रा, नंदलाल हरवानी, रूपचंद बत्रा, नेभराज बत्रा, प्रभु दयाल चंदनानी, डॉ भोजपुरी गोस्वामी , व्यापार महासंघ के अध्यक्ष परमानंद लखयाणी, सरपंच गणेश भूटानी , राजा मोरवानी ,बंटी हरवानी, संजय बजाज, मनीष भूटानी,संदीप वलेचा, मुरलीधर बच्चानी, सुरेश कुमार, नेवद मल, सुनील कुमार वलेचा, राजू माखैजा सहित अनेक सेवादारी मौजूद रहे।