मैने डीग में कुश्ती को बढ़ावा देने के लिए उपलब्ध कराए मेट - डॉ शैलेश सिंह
डीग के माआजी राजकीय महाविद्यालय में किया अंतर महाविद्यालय महिला और पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का उदघाटन
डीग (नीरज जैन) ।मास्टर आदित्येन्द्र जी राजकीय महाविद्यालय डीग में आयोजित महाराजा सूरजमल विश्वविद्यालय कीअंतर-महाविद्यालयी महिला एवं पुरुष कुश्ती प्रतियोगिता का उदघाटन शुक्रवार को मुख्य अतिथि विधायक डॉ शैलेश सिंह द्धारा मां शारदे की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष शिवानी दायमा विशिष्ट अतिथि थी। अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दिलीप सिंह ने की।
मुख्य अतिथि डॉ शैलेश सिंह ने इस दौरान अपने संबोधन में कहा कि उनके द्वारा डीग में कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों के लिए मैट उपलब्ध करवाया गया है ।वह शीघ्र ही डीग जिला मुख्यालय पर एक स्पोर्ट्स कंपलेक्स एवं कुश्ती अकादमी खुलवाने के लिए प्रयासरत है | ताकि इस क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखरने और आगे आने का मौका मिल सके।उन्होंने कहा कि डीग कुम्हेर में खेल सुविधाओं के विकास के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे । उन्होंने सभी प्रतियोगियों से हार जीत के स्थान पर खेल की भावना से प्रतियोगिता में भाग लेने का आव्हान किया।इस अवसर पर भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष ललित तिवारी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष राकेश गिरसै, गौरव सोनी, गोपाल शर्मा, महाविद्यालय विकास समिति के सदस्य जगदीश टकसालिया, खेमचंद कोली दाऊ दयाल नसवारिया आदि लोग मौजूद थे।