देवी धोलागढ़ मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त एवं पर्यावरण के संदर्भ में मंदिर महंतो को सौंपा पत्र

ग्राम पंचायत बहतूकलां एवं राजीविका समूह द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने के उ‌द्देश्य से "बर्तन बैंक" की संचालित

Oct 31, 2025 - 15:28
 0
देवी धोलागढ़ मंदिर परिसर को प्लास्टिक मुक्त एवं पर्यावरण के संदर्भ में मंदिर महंतो को सौंपा पत्र

कठूमर (दिनेश लेखी) उपखंड क्षेत्र की ग्राम पंचायत बहतूकलां द्वारा मातेश्वरी देवी धौलागढ़ माता मंदिर के पंडित मनीष शर्मा एवं आचार्य कपिल पंडा को मंदिर को प्लास्टिक मुक्त एवं पर्यावरण संरक्षण के संदर्भ में परिसर में होने वाले आयोजनों में ग्राम पंचायत के बर्तन बैंक के उपयोग एवं प्लास्टिक पर रोक लगाने संबंधी पत्र सौपा। 

ग्राम विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश ने बताया कि विकास अधिकारी शिवराम मीणा, नायब तहसीलदार एवं स्वच्छता अभियान के ब्लॉक कोऑर्डिनेटर मनोज भारद्वाज ने प्लास्टिक मुक्त पर्यावरण संरक्षण को लेकर मंदिर महंतों को पत्र सौंपा। ग्राम पंचायत बहतूकलां एवं राजीविका समूह द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता बनाए रखने के उ‌द्देश्य से "बर्तन बैंक" संचालित किया जा रहा है। इस बर्तन बैंक का उपयोग ग्राम में होने वाले विभिन्न सामाजिक धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में किया जाना अनिवार्य किया गया है। 
बर्तन बैंक में कुल 400 सेट होंगे। जिसमें 400 थाल व प्लेट, 400 ग्लास, चम्मच एवं 1200 कटोरी उपलब्ध हैं।

मातेश्वरी देवी धौलागढ़ माता मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों - जैसे सवामनी, भोजन कार्यक्रम भंडारा, प्रसादी वितरण आदि में प्लास्टिक या डिस्पोजेबल सामग्री का प्रयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए। इसके स्थान पर ग्राम पंचायत द्वारा संचालित बर्तन बैंक के बर्तनों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए। तथा इस दिशा में सक्रिय सहयोग प्रदान करते हुए मंदिर परिसर को स्वच्छए पर्यावरण-अनुकूल एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने में योगदान देंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है