गृह राज्यमंत्री बेढम ने किया देव बाबा मेला का उद्घाटन; मेला भारतीय संस्कृति धरोहर एवं भाई चारा के प्रतीक

Apr 4, 2026 - 19:03
 0
गृह राज्यमंत्री बेढम ने किया देव बाबा मेला का उद्घाटन; मेला भारतीय संस्कृति धरोहर एवं भाई चारा के प्रतीक

हलैना( विष्णु मित्तल) श्री देव बाबा मेला कमेटी, ग्राम पंचायत एवं प्रशासन की ओर से अरावली पर्वत माला की पहाडियों में गांव जहाज स्थित आस्था से भरपूर श्री देव बाबा मन्दिर पर देव बाबा मेला का उद्घाटन गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम एवं पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली ने किया। गृह राज्यमंत्री बेढम ने कहा कि मेला भारतीय संस्कृति की धरोहर है साथ ही प्रेम एवं भाई चारा के प्रतीक है। ये हमे प्राचीन एवं ग्रामीण परम्परा का ज्ञान देते है और लोक संस्कृति से पहचान कराते है। उन्होने कहा कि गांव जहाज के देव बाबा मन्दिर के विकास एवं विश्वस्तर पर पहचान कायम कराने के लिए डबल इंजन की सरकार हमेशा ध्यान बनाए हुए है। मन्दिर के गोठिया खूबीराम एवं ग्राम पंचायत हाथौडी के प्रशासक सरपचं फत्तेसिंह गुर्जर ने बताया कि गांव जहाज देव बाबा मेले का उद्घाटन 4 अप्रेल को गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने किया, जो मेला 16 अप्रेल तक आयोजित होगा। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा, केदार गुर्जर, गोठिया हंसराम प्रताप सिंह ठेकेदार, प्रताप सिंह इटामडा, खूबीराम, नरेश सिंह, महेशचन्द, शेरसिंहरामदयाल, रामसिंह, दलपत सिंह, भाजपा ग्रामीण मण्डल वैर के अध्यक्ष शिव सिंह बेबर, महामंत्री हरप्रसाद धरसौनी, पंचायत समिति सदस्य धीर सिंह जटवलाई आदि मौजूद रहे। मेले में उत्तराखण्ड, मध्यप्रदेश, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, गुजरात आदि राज्यों के भारी सख्यां में श्रद्वालु उम डरहे है, जो देव बाबा के दर्शन कर विश्वशान्ति, परिवार कल्याण आदि की कामनाएं कर रहे है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................