गुरुजी नाथूराम दाधीच की पुण्य स्मृति में गौशाला में हुआ गोस्वामणी का आयोजन
उदयपुरवाटी (सुमेर सिंह राव )खिरोड़ कस्बे की श्रीजीजानकी नाथ गौशाला में शनिवार को गुरुजी नाथूराम दाधीच की पुण्य स्मृति में गोस्वामणी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पं कृष्ण कुमार शर्मा के सानिध्य में गौ माता की पूजा अर्चना के साथ किया गया। पवन दाधीच के सौजन्य से हुए कार्यक्रम के दौरान गौशाला में गो स्वामणी का आयोजन कर गायों को मीठा दलिया खिलाया गया।
श्यामलाल दाधीच एवं सांवरमल दाधीच की देखरेख में हुए कार्यक्रम के दौरान सभी ने गुरुजी को श्रद्धांजलि अर्पित की। गौशाला व्यवस्थापक रतनलाल शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर धर्मवीर सिंह शेखावत, पूर्व सरपंच सतीश भींचर, दिनेश शाह, जीएसएस अध्यक्ष रामनिवास काजला, बिजेश गुर्जर, किशोर सिंह निठारवाल, जगदीश प्रसाद भींचर, हनुमान सिंह शेखावत, राजेंद्र यादव, सुमेर सिंह, पशु चिकित्सक डॉक्टर विजेंद्र झाझडिया, शक्ति सिंह शेखावत, किशन लाल गुर्जर, गोपाल राम सैन, मुकेश गढ़वाल, बाबूलाल गुर्जर सहित कई लोग मौजूद रहे।