कठूमर में बाबा श्याम की प्राण प्रतिष्ठा में सम्मिलित हुए हजारों श्याम भक्त, विशाल कलश यात्रा का हुआ आयोजन
खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बरसा भक्ति रस, उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब
कठूमर (दिनेश लेखी) कस्बे के मसारी रोड पर स्थित नवनिर्मित श्री खाटू श्याम मंदिर में शनिवार को कोटकासिम के आचार्य दीनदयाल शर्मा व आचार्य प्रशांत वशिष्ठ ने वैदिक मंत्रोच्चार और विधिवत पूजा-अर्चना के बीच बाबा खाटू श्याम प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया गया।
इस दौरान खाटू श्याम के अलावा धर्मराज, चित्रगुप्त, गरुड़, गणेश जी की मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा पंडित श्रीकांत शर्मा, मनीष शर्मा, बृज बिहारी शर्मा, गजानंद शर्मा, राजेश शर्मा, अनिल शर्मा, तेजेंद्र शर्मा कोटकासिम वालों ने बाबा बलराम दास के सानिध्य में सम्पन्न कराई।
बाबा बलराम दास ने बताया कि"हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा" जयकारो के साथ विशाल कलश यात्रा एवं निशान यात्रा की शोभायात्रा बैंड बाजे एवं डीजे से नाचते हुए बाबा के मंदिर से अहिंसा सर्किल से तहसील रोड होते हुए अंबेडकर पार्क जनूथरिया मोहल्ला, पंचायत समिति होते हुए वापस मंदिर पहुंची। नगरवासियों ने पूरे मार्ग पर स्वागत मंच रंगोली बनाकर भक्तों पर पुष्पवर्षा कर अभिनन्दन किया।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया। डीजे में श्याम के भजनों पर कीर्तन करते हुए झूमते नजर आए। साथ में श्रद्धालुओं ने शोभा यात्रा के दौरान प्रसाद वितरण किया गया।
विशाल महा भंडारे का आयोजन, हजारों ने लिया प्रसाद
धार्मिक आयोजन के अंतर्गत एक विशाल महा भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने श्रद्धा से प्रसाद ग्रहण किया। व्यवस्था इतनी उत्तम थी कि कोई भी श्रद्धालु बिना प्रसाद लिए नहीं लौटा। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने प्रसाद का लाभ उठाया।
वही शाम को मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ, जिसमें लवानिया एंड पार्टी जनूथर के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे उपस्थित जनसमूह झूम उठा। भजनों के बीच प्रस्तुत धार्मिक झांकियों में श्री श्याम बाबा की जीवन गाथा, रानी सती दादी मां की वीरता को प्रभावशाली रूप में दर्शाया गया, जो सभी आयु वर्ग के श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही।
इस मौके पर श्याम समिति के सदस्य सोमेश्वर चौधरी, अनिल कूलवाल, रामस्वरूप दुरेजा, रिंकू दुरेजा, यतीश खंडेलवाल, परसोत्तम सेन, राहुल जैन, श्याम सुंदर, रामावतार, संतोष ठेकेदार, अमित जैन, दिगंबर सिंह, बंटू चौधरी, बने सिंह चौधरी, काला पांचाल सहित समस्त श्याम प्रेमी व ग्रामवासी मौजूद थे।