बयाना में हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप:मारपीट के मुकदमे में राहत के लिए मांगे, एएसपी ने मांगी रिपोर्ट

Nov 1, 2025 - 14:28
 0
बयाना में हेड कॉन्स्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप:मारपीट के मुकदमे में राहत के लिए मांगे, एएसपी ने मांगी रिपोर्ट

बयाना (शशिकांत शर्मा )  बयाना थाने के एक हेड कांस्टेबल पर रिश्वत लेने का आरोप लगा है। कस्बे के भीतरबाड़ी निवासी बिजेंद्र सिंह ने दावा किया कि मारपीट के एक मामले में राहत दिलाने के नाम पर पुलिसकर्मी ने उनके बेटे से 3 हजार रुपए लिए। बिजेंद्र ने शुक्रवार को परिजनों के साथ थाने के गेट पर पहुंचकर हेड कांस्टेबल पर आरोप लगाया और बाद में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिराम कुमावत को लिखित शिकायत दी। बिजेंद्र ने बताया कि लगभग दो महीने पहले उनके खिलाफ पारिवारिक विवाद में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। शुक्रवार को हेड कांस्टेबल मुकट सिंह पूछताछ के लिए उनके घर पहुंचे और उन्हें थाने ले गए। बिजेंद्र के अनुसार, थाने में मुकट सिंह ने बिना पूछताछ के 10 हजार रुपए की मांग की, जो बाद में 3 हजार रुपए पर तय हुई। उनके बेटे ने छह नोट थाने में ही पुलिसकर्मी को दिए और इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरिराम कुमावत ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद थाना प्रभारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपों की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है