प्रदोष व्रत के मौके पर हुआ भजन सत्संग कार्यक्रम
राजगढ़ (अलवर/अनिल गुप्ता) कस्बे के चौपड़ बाजार से श्री जगन्नाथ मंदिर में आज देव उठनी एकादशी प्रदोष व्रत के दिन श्री जगन्नाथ जी महाराज और खाटू श्याम बाबा का सत्संग भजन का आयोजन किया गया ।
इस अवसर पर गणेश जी महाराज का भजन गाकर के सत्संग कार्यक्रम को शुभारंभ किया गया सैकड़ो भक्त महिलाओं ने मंदिर में बाबा श्याम का जयकारा लगाकर भजन गाए छोटी-छोटी गईया ,छोटे छोटे ग्वाल भजन, मेरो श्याम मुरारी, कीर्तन की है रात आदि , भजन गाकर श्रृद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया इस मौके पर मंदिर महंत पूर्ण दास,पंडित मदन मोहन शास्त्री, पंडित रोहित शर्मा, गायत्री देवी सहित सैकड़ों क्षृद्वालु महिला पुरुष मौजूद थे।


