भण्डारे के साथ भागवत कथा का समापन, उमडा जनसैलाब
हलैना, (विष्णु मित्तल) हलैना की इन्दिरा कॉलोनी में रमनलाल एडवोकेट, व लक्ष्मी गुप्ता के सानिध्यं में चल रही श्रीमद् भागवत कथा का समापन हवन एवं भण्डारे से साथ हुआ,जिसमें भारी सख्यां में श्रद्वालु एवं ग्रामीण शामिल हुए और पंगत प्रसादी ग्रहण की। भण्डारे में 60 से अधिक हलवाईओं ने प्रसादी तैयार की,जिसमें 18 क्विंटल आटा,8 क्विंटल चीनी,16 क्विंटल सब्जी,3 क्विंटल मसाले का उपयोग हुआ और 8 हजार से अधिक लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। वृन्दावन धाम के कथा वाचक कंुज कृष्ण महाराज ने भागवत कथा और यज्ञ के महत्व पर प्रकाश डाला साथ इससे प्रभाव से होने वाले मानव जीवन सहित धरती के समस्त जीव-जन्तु और पेड-पौधे आदि के लाभकारी बताया। कार्यक्रम प्रभारी रामनिवास,हरिओम व सुनील कुमार ने बताया कि 26 अक्टूम्बर से भागवत कथा का आयोजन प्रारम्भ हुआ और 2 नवम्बर को हवन व भण्डारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में कस्वा हलैना सहित वैर, भुसावर, खेरली गंज,जयपुर, सलेमपुर कला,छौकरवाडा कला, पाली,भूतोली, बेरी, ललिता मूडिया, नैवाडा, भरतपुर आदि स्थान के सर्व समाज के लोग व सन्त शामिल हुए। इस अवसर पर पूर्व सांसद रामस्वरूप कोली,डीग के जिला चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.सिंघल,तोताराम प्रधान,पूर्व सरपचं वासुदेव प्रसाद गोयल,पूर्व पंचायत समिति सदस्य गजेन्द्र सिंह टन्टा,पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता ,पूर्व सरपचं लक्खी सिंह, पूर्व पंचायत प्रसार अधिकारी रामखिलाडी सैनी ,सुरेश जिन्दल, सुरेश सिंघल,मास्टर ओमप्रकाश गुप्ता, कृषि उपज मण्डी व्यापार संघ के अध्यक्ष योगेश जिन्दल, व्यापार महासंध के अध्यक्ष सुदेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष डिम्पल सिंधल, पूर्व पंच विनोद मित्तल ,महेशचन्द गर्ग खाद वाला, टिन्कू सिंघल ,पिन्टू सोंलकी मास्टर,सुरेश सैनी ,टीकमचन्द सैनी ,रवि गोयल आदि ने कथा वाचक और आयोजक कमेटी का स्वागत किया।


