ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन, 85.48% रही उपस्थिती

Nov 2, 2025 - 12:49
 0
ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा का सफलतापूर्वक हुआ आयोजन, 85.48% रही उपस्थिती

खैरथल ( हीरालाल भूरानी ) अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने बताया कि परीक्षा में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, ताकि परीक्षार्थी बिना किसी बाधा के परीक्षा में सम्मिलित हो सकें एवं अपने भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकें। 
 अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया ग्राम विकास अधिकारी सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन जिले के 8 केंद्र पर किया गया, जिसमें 2880 विद्यार्थियों में से 2462 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस प्रकार परीक्षा में कुल 85.48% उपस्थिति रही। दोनों पारियों में कुल 418 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
 पूर्व में उन्होंने परीक्षा से जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को प्रभावी रूप से लागू करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को पेपर और ओएमआर शीट की सुरक्षा एवं गोपनीयता, कानून व्यवस्था, प्रश्न पत्रों के सुरक्षित परिवहन, परीक्षार्थियों की सुविधाओं एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है