भिवाडी में 19 से 21 सितम्बर तक लगेगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, 14 अगस्त को होगा कर्टेन रेजर

उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर करेंगे उद्घाटन

Aug 13, 2025 - 14:26
 0
भिवाडी में 19 से 21 सितम्बर तक लगेगा इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, 14 अगस्त को होगा कर्टेन रेजर

खैरथल (हीरालाल भूरानी )   जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र, भिवाडी तथा लघु उद्योग भारती, भिवाडी के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 19, 20 एवं 21 सितम्बर 2025 को भिवाडी में राष्ट्रीय स्तर का इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर (उद्योग मेला एवं प्रदर्शनी) आयोजित किया जाएगा। मेले का कर्टेन रेजर 14 अगस्त 2025 को प्रातः 11 बजे एमएसएमई टेक्नोलॉजी सेंटर, पथरेड़ी (भिवाडी) में आयोजित होगा, जिसका उद्घाटन राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य, युवा मामले एवं खेल विभाग के कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर करेंगे।
इस मेले में देशभर से लगभग 300 एमएसएमई इकाइयों के स्टॉल लगाए जाएंगे, साथ ही 100 वृहद उद्योग, कंपनियां और हस्तशिल्पी भी भाग लेंगे। मेले में एक अलग डोम में “एक जिला एक उत्पाद (ODOP)” योजना के तहत राजस्थान के 41 जिलों के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा बायर-सेलर मीट, उद्यमियों के लिए लाभकारी सत्र, और विभिन्न सरकारी एवं निजी संगठनों जैसे रीको, रेलवे, डीआरडीओ, बैंक, निर्यात विशेषज्ञ, एनएसआईसी, बीआईएस आदि के साथ संवाद कार्यक्रम भी होंगे। मेले की नोडल एजेंसी लघु उद्योग भारती रहेगी और कुल लगभग 300 स्टॉल आवंटित किए जाएंगे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है