पुलिस उप अधीक्षक विक्की नागपाल का किया स्वागत
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना शहर के उप अधीक्षक कार्यालय में रविवार को मकराना शहर के नए उप अधीक्षक विक्की नागपाल का भाजपा नेता कृष्णा दाधीच ने साफा व माला पहनाकर और मुंह मीठा करवाकर अभिनंदन किया। इस दौरान विक्की नागपाल ने मकराना में अपराध पर अंकुश लगा कर आमजन को सुरक्षा प्रदान करवाने का विश्वास दिलाया। इस अवसर पर पंकज जोशी, भाजपा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष नीरज जोशी, नवीन, कॉमर्स व्याख्याता दीपक दाधीच, हितेश जोशी, सर्वेश्वर सैन, माधव एवं प्रतीक सहित अन्य नागरिक उपस्थित रहें।


