नैवाडा में विवाहिता महिला ने लगाई फांसी
हलैना (विष्णु मित्तल) गांव नैवाडा मे 23 साल की विवाह का महिला ने आत्महत्या कर ली। जिसका पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिवार जनों को सौंप दिया। थाना प्रभारी राम अवतार मीणा ने बताया कि गांव नेवाडा निवासी
शिक्षा पत्नि पुष्पेन्द्र जाति मीणा ने अपने मकान मे चुन्नी से फंदा बनाकर छत के कुन्दे से बाँध कर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतका शिक्षा के परिजनो को जरिये मोबाईल सूचित कर दिया ततपश्चात मौके पर रामेश्वरसिह स0उ0नि0 के द्वारा मृतका शिक्षा की लाश को कमरा के दरवाजा को तोडकर जरिये वीडियो ग्राफी उतरवा कर मोर्चरी सीएचसी हलैना मे रखवाया। 9 नवंबर को मन थानाधिकारी रामावतार मीना पु.नि. मय हमराही जाप्ता के सुबह समय करीब 8.30 एएम पर रवाना होकर सीएचसी हलैना पहुचा जहा पर मृतका शिक्षा की मां पिन्की मय अपने देवर लालाराम मीना तथा 30-40 आदमी औरतो के मौजूद मिली जिससे मृतका शिक्षा की लाश के पंचायत नामा कार्यवाही के लिए कहा गया तो पंचायतनामा करवाने से मना कर दिया जिनको मन थानाधिकारी द्वारा समझाईस की गई मौके से हालात श्रीमान वृत्ताधिकारी महोदय वृत भुसावर को निवेदन किये गये
वृत्ताधिकारी द्वारा भी समझाईस की गई तत्पश्चात मृतका शिक्षा के परिजन पोस्टमार्टम करवाने के लिए राजी हुये। पिन्की पत्नी विजयसिह जाति मीना निवासी खुडियाना थाना बहतू कला जिला अलवर के द्वारा घटना की तहरीर पेश की जिस पर मुकदमा धारा 80(2), 85 बीएनएस में पजीबद्व कर अनुसंधान वृत्ताधिकारी महोदय वृत भुसावर को सुपुर्द किया गया। मौके पर सीएचसी हलैना पर एफएसएल एव एमआईयू टीम मौजूद आई जिनसे मृतका की लाश तथा घटना स्थल का निरीक्षण करवाया गया। मृतका शिक्षा की लाश का पंचायतनामा कर बाद पोस्टमार्टम कार्यवाही के लाश को लालाराम मीना को अन्तिम संस्कार हेतु जरिये रसीद सुपुर्द किया जाकर रूखसत किया गया। मौके पर शान्ति व्यवस्था कायम है। अनुसंधान व कार्यवाही जारी है ।


