भरतपुर के सुनियोजित विकास के सुझाव मुख्यमंत्री को भेजे

समृद्ध भारत अभियान के निदेशक ने पत्र लिखकर भेजे सुझाव

Nov 11, 2025 - 11:49
 0
भरतपुर के सुनियोजित विकास के सुझाव मुख्यमंत्री को भेजे

भरतपुर (विष्णु मित्तल)भरतपुर शहर के सुनियोजित विकास के सम्बन्ध में समृद्ध भारत अभियान के निदेशक सीताराम गुप्ता ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर विस्तृत सुझाव दिए हैं ताकि शहर स्वच्छ, आकर्षक एवं पर्यटकों का आकर्षण का केंद्र बन सके।

गुप्ता द्वारा लिखे पत्र में सुझाव दिया है कि रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज से नई मण्डी होते हुए रेड-क्रॉस सर्किल तक की सड़क का चौड़ाईकरण करने, शहर के चारों ओर बने सर्कुलर रोड को 6 लेन में परिवर्तित करने, हीरादास से चांदपोल गेट एवं काली की बगीची से आर.बी.एम हॉस्पिटल तक के प्रस्तावित फ्लाईओवर के अंतिम बिन्दुओं तक दोनों ओर से अतिक्रमण हटवाकर बैरिकेड्स लगवाये जाएँ ताकि भविष्य में अतिक्रमण नहीं हो ।

पत्र में यह भी माँग की गई है कि रेड-क्रॉस सर्किल को जयपुर के सवाई जयसिंह सर्किल की तर्ज़ पर विकसित किया जाए ताकि भरतपुर में प्रवेश करने वाले पर्यटकों पर शहर की स्वच्छ व सुन्दरता की सकारात्मक छवि पड़ सके। इसी प्रकार डीग रोड पर  स्थित विजय हॉस्पिटल के सामने मुख्य प्रवेशद्वार बनाया जाए और शीशम तिराया से हीरादास चौराहा तक की सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा कर 6 लेन में परिवर्तित किया जाए क्योंकि इस सड़क पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। इसी प्रकार पुरानी कलेक्ट्रेट व पंजाब नेशनल बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय के निकट घोषित किये  गये सुपर बाजार को भूमि पर व्यावसायिक केन्द्र, रेस्टोरेंट, तथा  मनोरंजन की सुविधाएँ विकसित की जायें । इन सुझावों के पुरे होने के बाद  शहर में व्यापारिक एवं पर्यटन गतिविधियाँ बढ़ेगी जिसका सीधा लाभ शहरवासियों को मिलेगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है