सिलाई, ब्यूटीपार्लर, दरी, चटाई बुनाई प्रशिक्षण के आवेदन 20 नवंबर तक

Nov 11, 2025 - 13:04
 0
सिलाई, ब्यूटीपार्लर, दरी, चटाई बुनाई प्रशिक्षण के आवेदन 20 नवंबर तक

नारायणपुर । उपखण्ड में स्थित श्रीकृष्णा शिक्षा एवं ग्रामीण विकास समिति के द्वारा महिलाओं के लिए बुनियादी शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत सिलाई, ब्यूटी पार्लर, रद्दी कपड़ों से दरी, चटाई बुनाई प्रशिक्षण प्रारंभ किया जा रहा है। समिति सचिव सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि बुनियादी शिक्षा एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत आवेदन पत्र प्रारंभ किए गए हैं जो भी महिलाएं सिलाई, ब्यूटी पार्लर, रद्दी कपड़ों से दरी, चटाई बुनाई प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहती है तो वह अपना स्वप्रमाणित हस्ताक्षरयुक्त आधार कार्ड की फोटो कॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो लेकर अपना आवेदन 20 नवंबर 2025 तक कर सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर प्रवेश लिया जाएगा। बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक प्रशिक्षण में 32-32 सीटों के लिए तीन माह प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके उपरांत प्रायोगिक व लिखित परीक्षा आयोजित होगी परीक्षा में उत्तीर्ण होने पर समिति द्वारा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है