अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई कठूमर ने श्रद्धांजलि सभा की आयोजित
लाल किला पर बम्ब धमाके में मारे गए निर्दोष लोगों को दी श्रद्धांजलि
कठूमर (दिनेश लेखी) राजकीय महाविद्यालय कठूमर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद इकाई शाखा कठूमर द्वारा लाल किला दिल्ली में हुए बम धमाके में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई।
इस मौके पर इकाई अध्यक्ष लवेन्द्र चौधरी ने दिल्ली में हुए लाल किले पर बम धमाके में अपनी जान गवाने वाले नागरिकों के प्रति दुख प्रकट करते हुए घटना के बारे में सबको अवगत कराया तथा ऐसी घटनाएं को रोकने के लिए किसी भी संदिग्ध गतिविधि व व्यक्ति मिले इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने में देनी चाहिए जिससे इस प्रकार की घटना नहीं घटे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो सके। इस मौके पर उपाध्यक्ष रवि चौधरी, संयोजक नवीन, अजय चौधरी, विशाल चौधरी, धीरज, दीपक, शिव शर्मा, प्रशांत आदि छात्र एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।