तखतगढ़ थानाधिकारी शैतान सिंह ने संभाला पदभार, बोले - कानून व्यवस्था मजबूत करना सर्वाच्चा प्राथमिकता
पाली (बरकत खान) पाली पुलिस अधीक्षक उर्जाराम के तबादला आदेशों के बाद शैतान सिंह ने तखतगढ़ थाने के नए थानाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया|
शैतान सिंह इससे पहले पाली थानाधिकारी के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने थाना स्टाफ के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने थाना क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति प्रमुख अपराध ओर अपराधों से संबंधित विस्तृत जानकारी ली।
कार्यभार संभालने के बाद थानाधिकारी शैतान सिंह ने अपनी प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना उनकी सर्वाच्च प्राथमिकता होगी।
थानाधिकारी ने विशेष रूप से एमडी ड्रग्स व नशे की लत वालों की अवैध खनन ओवर स्पीड वाहनों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर जोर दें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। तखतगढ़ थाने में पूर्व कार्यरत थानाधिकारी प्रवीण कुमार आचार्य का तबादला सिरोही जिला कर दिया गया है