अलवर में दो अलग-अलग हादसे मासूम बालिका और बुजुर्ग झुलसे
अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर जिले में दो अलग-अलग जगहों पर हुए हादसों में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और 3 साल की मासूम बच्ची गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों का उपचार अलवर जिला अस्पताल में जारी है।
पहली घटना: विजय मंदिर थाना क्षेत्र, मंगलवास की है आज सुबह करीब 5 बजे मंगलवास निवासी 60 वर्षीय रामस्वरूप अपने घर के बाहर आग ताप रहे थे। ठंड से बचने के लिए जैसे ही वे आग के पास बैठे, तभी पीछे से उनके कपड़ों ने अचानक आग पकड़ ली। आग लगते ही वे चीखते हुए उठे लेकिन तब तक काफी हिस्सा जल चुका था।
परिजनों ने तुरंत उन्हें अलवर जिला अस्पताल पहुंचाया। उनके बेटे सतीश के अनुसार घटना इतनी तेजी से हुई कि किसी को समझने का मौका तक नहीं मिला। डॉक्टरों की टीम द्वारा वृद्ध रामस्वरूप का इलाज किया जा रहा है
वहीं दूसरी घटना आलम सासण में हुई। यहां तीन वर्षीय बालिका सना घर के आँगन में खेल रही थी। तभी पास ही खेल रहे दूसरे बच्चे ने जल रही आग में गलती से देसी बम जैसे किसी पटाखे को डाल दिया।
बम फटते ही तेज धमाका हुआ और उसकी चिंगारी सीधे सना के चेहरे पर आकर लगी। बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। परिजनों ने तुरंत उसे नजदीकी नगर अस्पताल पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे अलव रैफर कर दिया।
डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के चेहरे पर चोटें आई हैं, लेकिन मौके पर समय रहते इलाज मिलने से उसकी स्थिति नियंत्रण में है। दोनों ही घटनाएँ लापरवाही से हुए हादसों की ओर इशारा करती हैं।