राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना की अनुशंसा पर बनाये संगठन पदाधिकारी

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशानुसार संगठन का लगातार कर रहे है विस्तार

Apr 20, 2023 - 22:12
 0
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना की अनुशंसा पर  बनाये संगठन पदाधिकारी

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना

राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश मीना के द्वारा राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना(खोहरा चौहान) की सिफारिश पर संगठन के पदाधिकारियो को नियुक्त किया गया  जिनमे विनोद कुमार बैरवा (परबैणी) को अलवर जिला महासचिव और सुरेश चन्द सैनी(रैणी) को राजगढ-लक्षमणगढ विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया गया।
राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना के द्वारा संगठन को लगातार मजबूत किया जा रहा है और संगठन का विस्तार किया जा रहा है , इन्ही के आदेश की अनुपालना मे संगठन विस्तार करते हुए अलवर के रैणी क्षेत्र मे संगठन सदस्य भी लगातार बनाये जा रहे है।  संगठन सदस्य पूर्ण रूप से नि:शुल्क बनाये जाते है। 
इन सभी सदस्यो को राष्ट्रीय अध्यक्ष मीना के आदेशानुसार राजस्थान प्रदेश संयुक्त सचिव महेश चन्द मीना ने पूरी तरह से नि:शुल्क सदस्य बनाये गए है।
इनको संगठन के माध्यम से आमजन की आवाज उठाने के लिए भी संगठन ने जिम्मेदारी दी है।
संगठन के द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जबरदस्त मुहिम चलाई जा रही है और महिलाओ के उपर हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाई जाती है तथा बाल श्रम के खिलाफ एवं संगठन द्वारा पुलिस प्रशासन को सहयोग दिया जाता है एवं बहिन बेटियो के साथ किए जा रहे दुर्व्यवहार के खिलाफ आवाज उठाई जाती है तथा पीडित प्रार्थी की एफआईआर दर्ज कराने मे भरपूर सहयोग प्रदान किया जाता है और सम्बन्धित जिम्मेदार उच्चाधिकारीगणो से सहयोग प्राप्त कर आमजन की सेवा करने मे विश्वास रखता है तथा भ्रष्टाचारी अधिकारी की पोल खोलने के लिए संगठन द्वारा आरटीआई एक्ट 2005 का उपयोग भी किया जाता है।
यह संगठन भारत सरकार द्वारा रिकोग्नाइज्ड है और संगठन का रजिस्ट्रेशन नम्बर 26/2019 है।
संगठन द्वारा नि:शुल्क सदस्यता दी जाती है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................