खेरली गुर्जर-गोविन्दपुरा सडक मार्ग पर गोविन्दपुरा व जटवलाई के पास जल भराव, वाहन चालक एवं राहगीर परेशान

Nov 24, 2025 - 14:56
 0
खेरली गुर्जर-गोविन्दपुरा सडक मार्ग पर  गोविन्दपुरा व जटवलाई के पास जल भराव, वाहन चालक एवं राहगीर परेशान

भरतपुर (कौशलेंद्र दत्तात्रेय) हलैना से वैर वाया खेरली गुर्जर-गोविन्दपुरा सडक मार्ग पर गांव गोविन्दपुरा व जटवलाई के पास जल भराव की हालत बनी होने से वाहन चालक एवं राहगीर आवागमन करने में भारी कठिनाईयों का सामना कर रहे है,जिसका मुख्य कारण आवादी क्षेत्र में नाला का अवरूद्व और अतिक्रमण होना साथ ही गांव रमामसपुर वाटर बाॅक्स से कस्वा वैर को जा रही मुख्य पानी की लाइन का सडक के नीचे दबी होना। गांव गोविन्दपुरा पर सडक के एक ओर दस साल के अन्दर तीसरी बार नाला बना,उसके बाद भी नाला का उपयोग सही प्रकार से नही होना। सडक किनारे कुछ लोगों के खेत है,जिन्होने सडक पर मिट्टी डाल रखी है,जो आवादी क्षेत्र के पानी को स्वयं के खेतों में प्रवेश नही होने देना चाहाते है। पंचायत समिति सदस्य संजय गुप्ता ने बताया कि हलैना से वैर सडक मार्ग पर गांव जटवलाई, गोविन्दपुरा के पास जल भराव है,जिससे लोग परेशान है। इस समस्या के समाधान को पीडब्ल्यूडी विभाग के आलाधिकारी और प्रशासन को अवगत करा दिया गया है,उसके बाद भी समस्या का समाधान नही हो रहा। गांव जटवलाई निवासी राजेश शर्मा ने बताया कि गांव गोविन्दपुरा में सडक के दोनों ओर नाला बने, तो लोगों को जलभराव की समस्या से छुटकारा प्राप्त हो सकता है। ये सडक हरियाणा वार्डर पहाडी से वाया नदबई, हलैना, वैर, बयाना, झील का वाडा, मिलकपुर, सेवला, रूदावल, रूपवास होकर उत्तरप्रदेश की सीमा तक जाती है। इस सडक पर सभी दलों के नेता और प्रशासन के आलाधिकारी गुजरते है, उन्हे सडक पर जल भराव नजर नही आता है क्या। ये चिन्ता की बात है। पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सईएन दुलीचन्द ने बताया कि हलैना से वैर सडक मार्ग पर गांव गोविन्दपुरा व जटवलाई के पास जल भराव की हालत है,सडक के एक ओर नाला बना है,जो कुछ लोगों ने अवरूद्व कर दिया। ऐसे लोगों को नोटिस जारी किए जाऐंगे। ग्राम पंचायत गोविन्दपुरा के द्वारा एक बार नाला बना,दूसरी बार उसकी मरम्मत हुई, साल 2024 में पीडब्ल्यूडी विभाग ने नाला निर्माण कराया,उसे भी ग्रामीणों ने अवरूद्व कर दिया है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है