भीलवाडा पुलिस की अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा तस्करी के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही, 03 करोड़ 20 लाख का अवैध डोडा चूरा जब्त
ट्रक जब्त: चालक, मालिक व खलासी सहित तीन तस्कर गिरफ्तार
गुरला: (बद्रीलाल माली) धर्मेन्द्र सिंह आई.पी.एस. जिला पुलिस अधीक्षक, भीलवाडा के आदेशानुसार अवैध मादक तस्करों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत बुधराज खटीक आर.पी.एस अति. पुलिस अधीक्षक सेक्टर सहाडा के निर्देशन में व ओमप्रकाश सोलंकी आर.पी.एस. पुलिस उप अधीक्षक वृत आसीन्द के सुपरविजन में व थानाधिकारी हंसपाल सिंह उ.नि. थानाधिकारी थाना आसीन्द के नेतृत्व टीम द्वारा कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
थाना आसीन्द मय जाप्ता द्वारा कस्बा आसीन्द में वीआईपी मूवमेन्ट के मध्यनजर अपराध नियंत्रण हेतु थाने से रवाना सवाईभोज पेट्रोल पम्प के पास नेशनल हाईवे 158 पर पुलिया की ढलान में नाकाबन्दी की जाकर आवाजाही के वाहनों की रूटिन चैकिंग की जा रही थी। इसी दरमियान एक ट्रक भीलवाड़ा की तरफ से आया। जिसको नाकाबन्दी स्थल पर रूकवाकर ट्रक में भरे सामग्री के बारे में पूछा तो ट्रक का चालक व अन्य सवार दो साथी कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाये तथा हाव भाव से शंका प्रतीत होने पर तथा नेशनल हाईवे पर यातायात बाधित नहीं हो इसलिये ट्रक को सर्विस रोड पर लाया जाकर नियमानुसार चैकिंग की गई। ट्रक में कपास काकड़ा (कॉटन शीड्स) के कट्टो के नीचे मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा के कट्टे मिले। जिस पर नियमानुसार मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा के कट्टो को ट्रक से खाली करवाया गया। ट्रक में कुल 103 कट्टे मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा भरे हुए मिले। जिनको नियमानुसार माप तौल किया गया तो कुल 21 क्विंटल 29.620 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा होना पाया गया। उक्त मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा की तस्करी कपास काकड़ा (कॉटन शीड्स) के आड़ में ट्रक में भरकर करना पाया गया। जिस पर मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा को जब्त किया गया व तस्करी करने में प्रयुक्त ट्रक को जब्त किया गया। अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चूरा की तस्करी कर रहे तीन तस्करों देवेन्द्र, पारस व बशीर को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा मुकदमा दर्ज किया गया। अनुसंन्धान प्रारम्भ किया गया।
गठित पुलिस टीम :- हंसपाल सिंह थानाधिकारी आसीन्दबच्छराज चौधरी थानाधिकारी थाना रायला सहयोग श्रवण कुमार रणजीत सिंह महेन्द्र सिंह मूल सिंह भानुप्रकाश राहुल नरपत सिंह राम निवास महेश कुमार धर्मीचन्द चालक थाना आसीन्द जिला विशेष टीम कन्हैयालाल पु.नि. प्रभारी अशोक कड़वा हैड गोपाल लाल शंकर लाल राकेश भण्डारी कन्हैयालाल कमल ताण्डी आरशक गिरफ्तार अभियुक्त का नाम देवेन्द्र पिता मोहन लाल जाति ढाढी निवासी भीमडा पुलिस थाना नागाणा जिला बाड़मेर पारस पिता चिन्ना राम जाति ढाढी निवासी सेवनियाला पुलिस थाना बायतु जिला बालोतरा बशीर पिता हमजा खान जाति चानिया (मुस्लमान) निवासी रोहिली पुलिस थाना बाड़मेर ग्रामीण जिला बाड़मेर शामिल रहे|

