राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मनाया संविधान दिवस
खैरथल (हीरालाल भूरानी ) राजकीय कन्या महाविद्यालय टपूकड़ा में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में संविधान दिवस मनाया गया प्राचार्य मनोज चोपड़ा ने बताया कि देश के नागरिकों को संविधान के महत्व और उसके मूल सिद्धांतों से अवगत कराने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है ।
इसी क्रम में महाविद्यालय में जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रियंका गुप्ता ने कहा कि संविधान दिवस केवल एक औपचारिक समारोह नहीं बल्कि नागरिकों को उनके अधिकारों कर्तव्यों में संवैधानिक मूल्यों की जानकारी देने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, नारा लेखन प्रतियोगिता सहित अन्य गतिविधियों का आयोजन किया गया और भारतीय संविधान की प्रस्तावना का मूल पाठ भी किया गया प्रो. मंजू गुर्जर के नेतृत्व में प्रतियोगिताओं का सकुशल आयोजन किया गया । उन्होंने बताया कि युवा शक्ति को लोकतंत्र की आत्मा से जोड़ना वर्तमान समय की एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है कार्यक्रम में महाविद्यालय के संकाय सदस्य सहित गैर शैक्षणिक कर्मी एवं समस्त छात्राएं सम्मिलित हुई।