एमडीआर-419 सड़क चौड़ीकरण के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दो युवक डिटेन; धौड़ गांव में मंदिर धर्मशाला की दीवार हटाने को लेकर विवाद,

Jul 7, 2026 - 16:50
 0
एमडीआर-419 सड़क चौड़ीकरण के दौरान बवाल, पथराव के बाद पुलिस का लाठीचार्ज, दो युवक डिटेन;  धौड़ गांव में मंदिर धर्मशाला की दीवार हटाने को लेकर विवाद,

जहाजपुर (मोहम्मद आज़ाद नेब) एमडीआर-419 सड़क चौड़ीकरण परियोजना के तहत धौड़ गांव में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान मंगलवार को विवाद खड़ा हो गया। मंदिर की धर्मशाला की दीवार हटाने को लेकर ग्रामीणों और प्रशासन के बीच कहासुनी के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद के दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस एवं प्रशासनिक दल पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना के दौरान तहसीलदार रवि कुमार मीणा, एसआई देवराज सहित पुलिस एवं प्रशासनिक लवाजमा मौके पर मौजूद रहा। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो जनों को डिटेन किया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। घटना के बाद पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मोर्य भी मौके पर पहुंचे ‌

गौरतलब है कि एमडीआर-419 सड़क का चौड़ीकरण कार्य नेशनल हाईवे-52 स्थित देवा का खेड़ा से धौड़ होते हुए नेशनल हाईवे-148डी तक लगभग 22 किलोमीटर लंबाई में प्रगतिशील है। इसी परियोजना के तहत सड़क सीमा में आने वाले अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले की जांच की जा रही है। घटना को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी का इंतजार है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है