बड़ौदामेव में 5 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत:पेट में दर्द होने पर भर्ती कराया, अलवर ले जाते समय तोड़ा दम

Nov 28, 2025 - 11:03
 0
बड़ौदामेव में 5 माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत:पेट में दर्द होने पर भर्ती कराया, अलवर ले जाते समय तोड़ा दम

अलवर के बड़ौदामेव थाना क्षेत्र में एक पांच माह की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला को पेट दर्द के बाद इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी है।

बड़ौदामेव थाना प्रभारी मोहन सिंह ने बताया कि डीग जिले के काबान का बास खोह निवासी आसीन ने फोन पर पुलिस को सूचना दी। आसीन ने बताया कि उनकी बेटी, जो बड़ौदामेव कस्बे में अलवर-भरतपुर रोड पर हनुमान मंदिर के पास रहती थी, की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

मौके पर मौजूद ससुराल पक्ष के लोगों ने पुलिस को बताया- मृतका सहरुना (25) पत्नी अरमान पांच महीने की गर्भवती थी। उसे पेट में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उसे रामगढ़ कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे अलवर जिला सामान्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही सहरुना की मौत हो गई।

पुलिस ने राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ौदामेव में मृतका का पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है