पाली पंचायत समिति सभागार मे बीएलए का हुआ  विशेष प्रशिक्षण, राजनैतिक दलो के अभिकर्ताओ ने लिया भाग।

मजबूत लोकतंत्र के लिए सटीक मतदाता सूची आवश्यक - राणावत                     

Nov 29, 2025 - 03:41
 0
पाली पंचायत समिति सभागार मे बीएलए का हुआ  विशेष प्रशिक्षण, राजनैतिक दलो के अभिकर्ताओ ने लिया भाग।

पाली (राकेश कुमार लखारा) निर्वाचन निर्वाचन विभाग की ओर चल रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को निर्वाचन क्षैत्र के पाली पंचायत समिति सभागार मे शहर स्तरीय निर्वाचन क्षैत्र के समस्त बूथ लेवल अभिकर्ताओ को विशेष प्रशिक्षण दिया गया जिसमे राजनैतिक दलो के अभिकर्ताओ ने लिया भाग ।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी विमलेन्द्र सिंह राणावत ने बताया कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी जयपुर के आदेशानुसार मेपिंग व डिजिटलाईजेशन में पीछे चल रहे क्षेत्र के जन प्रतिनिधियो एवं बूथ लेवल अभिकर्ताओ को पाली पंचायत समिति सभागार मे विधानसमा स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स के माध्यम से शुक्रवार को भाग संख्या 56 से 125 तक के बी.एल.ए को मध्यान्ह एक से दो बजे तक तथा भाग संख्या 126 से 203 तक बी.एल.ए को दोपहर दो  से तीन बजे तक मास्टर ट्रेनर कल्याण सिंह टेवाली, ओमप्रकाश कुमावत एवं जयपाल सिंह ने विशेष प्रशिक्षण देकर अभियान के बारे मे विस्तार से जानकारी दी।  उन्होने बीएलए को ऑनलाइन ऑफलाइनगणना प्रपत्र के बारे मे बताते हुए उनकी शंकाओ का समाधान किया।
ताकि हटाई जा सके गलत प्रविष्टियाँ - निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपखंड अधिकारी राणावत ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए सटीक, पारदर्शी और अद्यतन मतदाता सूची अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि लोकतंत्र की पूरी बुनियाद इसी पर टिकी होती है। नियमित पुनरीक्षण से दोहरे नाम, मृतकों के नाम और गलत प्रविष्टियाँ हटाई जाती हैं, ताकि एक व्यक्ति केवल एक ही जगह वोट डाल सके और निर्वाचन प्रक्रिया की शुचारू बनी रहे। इसी उद्देश्य से एस.आई.आर के तहत मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण किया जा रहा है।
 ये रहे मौजूद- विशेष प्रशिक्षण मे ललित कुमार दवे, अनिल नामा, रमेश अणकिया, सुरेश व्यास, मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह परिहार,राजेश कुमार सैन, सवाई सिंह राजपुरोहित, भवानी सिंह, लोकेश दवे, मनोज कुमार रांगी,पारसराम,सुरेश चौधरी, अनिता पारीक  समेत राजनैतिक दलो के बूथ लेवल अभिकर्ता एवं  निर्वाचन से जुडे कार्मिक मौजूद रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क ll बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................ मौजूदा समय में डिजिटल मीडिया की उपयोगिता लगातार बढ़ रही है। आलम तो यह है कि हर कोई डिजिटल मीडिया से जुड़ा रहना चाहता है। लोग देश में हो या फिर विदेश में डिजिटल मीडिया के सहारे लोगों को बेहद कम वक्त में ताजा सूचनायें भी प्राप्त हो जाती है ★ G Express News के लिखने का जज्बा कोई तोड़ नहीं सकता ★ क्योंकि यहां ना जेक चलता ना ही चेक और खबर रुकवाने के लिए ना रिश्तेदार फोन कर सकते औऱ ना ही ओर.... ईमानदार ना रुका ना झुका..... क्योंकि सच आज भी जिंदा है और ईमानदार अधिकारी आज भी हमारे भारत देश में कार्य कर रहे हैं जिनकी वजह से हमारे भारतीय नागरिक सुरक्षित है