राजकीय कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक सेमिनार का आयोजन

Nov 29, 2025 - 16:35
 0
राजकीय कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक सेमिनार का आयोजन

रूपवास ( लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) : कस्बे के राजकीय कॉलेज में एक राष्ट्र एक चुनाव विषय पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया। इस सेमिनार में लोक प्रशासन विभाग के अध्यक्ष डॉ. यादव सिंह मुख्य वक्ता रहे।

डॉ. यादव सिंह ने देश में एक साथ चुनाव कराने के कई फायदे बताए। उन्होंने कहा कि इससे सार्वजनिक धन की बचत होगी और प्रशासनिक व्यवस्था तथा राष्ट्रीय सुरक्षा बलों पर पड़ने वाला तनाव कम होगा। सरकार का ध्यान बार-बार चुनाव प्रचार की बजाय सरकारी नीतियों के क्रियान्वयन पर अधिक केंद्रित रहेगा।

उन्होंने एक साथ चुनाव सुनिश्चित न होने के कारण होने वाली चुनौतियों पर भी जानकारी दी। डॉ. सिंह ने बताया कि इससे राजस्व और प्रशासन पर अनावश्यक भार पड़ता है, जनता बार-बार प्रभावित होती है, और सार्वजनिक सेवाओं में विचलन तथा अन्य परेशानियां पैदा होती हैं। उन्होंने आपराधिक राजनीति और लोक लुभावन वाद जैसी संभावित चुनौतियों का भी उल्लेख किया। इस अवसर पर कॉलेज के सभी संकाय सदस्य और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................