कुएं में मिला शव: खेत पर काम करने गए ग्रामीणों ने देखा शव, FSL की टीम ने जुटाए सबूत
रूपवास ( लेखेन्द्र सिंह बंशीवाल) : थाना इलाके के एक कुएं में एक शव पड़ा मिला। सुबह जब ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो, उन्होंने शव को कुएं में पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को रूपवास अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।
FSL की टीम लिए सबूत- रूपवास थाना अधिकारी विनोद मीणा ने बताया कि सुबह ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि चक सामरी गांव स्थित खेत के पास बने कुएं में के शव पड़ा हुआ है। पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया। टीम ने जरूरी साक्ष्य जुटाए।
शव की नहीं हुई शिनाख्त- शव को रूपवास अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया गया है। शव की शिनाख्त की कोशिश की जा रही है। जिस कुएं में व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था उस कुएं से सिंचाई के लिए पानी लिया जाता है। आसपास इलाके के ग्रामीणों से भी पूछताछ की गई लेकिन, किसी ने शव को नहीं पहचाना।

