कंपनी बाग गेट के पास खोखे में चोरी10 हजार का नुकसान

Nov 29, 2025 - 16:32
 0
कंपनी बाग गेट के पास खोखे में चोरी10 हजार का नुकसान

अलवर (अनिल गुप्ता)
अलवर शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के कंपनी बाग गेट के पास चोरी की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित दुकानदार सोनू गुप्ता, जो कंपनी बाग के बाहर खोखा लगाकर बीड़ी, सिगरेट, नमकीन, चिप्स सहित दैनिक उपयोग का सामान बेचता है, रोज की तरह रात 9 बजे अपनी दुकान बंद कर के केंडलगंज स्थित घर चला गया था। रात के दौरान अज्ञात चोरों ने मौका पाकर उसके खोखे का ताला तोड़ दिया और अंदर रखे सामान व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित के अनुसार चोरी में करीब दस हजार रुपए का नुकसान हुआ है।जिसमें सामान और नकदी दोनों शामिल हैं। घटना की जानकारी मिलने पर दुकानदार मौके पर पहुंचा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालना शुरू कर दिया है। 

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................