कम्युनिस्ट पार्टी विद्यालय निर्माण को लेकर आन्दोलन की राह पर--सीपीआई
राजगढ़(अलवर) अनिल गुप्ता
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के शीर्ष नेतृत्व की मिटिंग राजगढ़ मे आयोजित हुई। मिटिंग को राजगढ़ पार्टी के संयोजक का.मनोज बोहरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा केन्द्रीय विद्यालय राजगढ़ मे खोलने के आदेश दिए गए तो फिर इसे रैणी लेजाने का कोई औचित्य नहीं हैं।बोहरा राजगढ़ अस्पताल की समस्याओं पर भी चर्चा की, और कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान समय पर नहीं होता हैं तो पार्टी समाधान के लिए संघर्ष करेगी, इसके लिए पार्टी की मिटिंग 14दिसम्बर रविवार को आयोजित कर कार्यक्रम बनाया जावेगा।
मिटिंग को पार्टी के जिला सचिव का. तेजपाल सैनी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि राजगढ़ की समस्याओं के निराकरण हेतु राजगढ़ पार्टी जो भी संघर्ष का रास्ता अख्तियार करेगी, जिले की ओर से पूर्ण समर्थन एवं सहयोग दिया जावेगा, राजगढ़ मे केन्द्रीय विद्यालय की स्वीकृति मिली हैं तो राजगढ़ मे ही केन्द्रीय विद्यालय खुलना चाहिए, पूर्व में भी आईटीआई जैसी संस्थाओं को राजगढ़ से अन्य स्थान पर बनाया गया है, जिससे राजगढ़ का विकास अवरुद्ध हो रहा है।
राजनीति के कारण राजगढ़ की उपेक्षा करना सही नहीं है।रैणी मे केन्द्रीय विद्यालय खोलना चाहते है तो राजनीति की ताकत से रैणी के दूसरी विद्यालय स्वीकृत कराई जा सकती हैं, इसमें कोई अडचन भी इसलिए नहीं आयेगी क्योंकि डबल इंजन की सरकार हैं, साथ सौभाग्य है कि केन्द्रीय मंत्री एवं प्रदेश मंत्री भी अलवर जिले के है ऐसी स्थिति में राजगढ़ एवं रैणी की आम जनता के बीच लाइन खिंचना ठीक नहीं हैं।पार्टी की राजगढ़ शाखा की मिटिंग 14 दिसम्बर होगी उसमें आन्दोलन के कार्यक्रम तय करेंगे। बैठक मे अलवर जिले के वरिष्ठ नेता का.राजकुमार बक्शी, राजगढ़ के नेता का.मोहन लाल शर्मा भी उपस्थित थे।

