एसडीएम ने किया अलावडा सीएचसी और अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण, लेबर रूम में गंदगी देख जताई नाराजगी

Dec 5, 2025 - 13:33
 0
एसडीएम ने किया अलावडा सीएचसी और अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण, लेबर रूम में गंदगी देख जताई नाराजगी

रामगढ़ (राधेश्याम गेरा) रामगढ़ उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल बैरवा ने आज दोपहर में कस्बा अलावडा सीएचसी और अन्नपूर्णा रसोई का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लेबर रूम में गंदगी और प्रसूताओं के लिए बिछाई जाने वाली चदर भी मेली मिली।  सफाई कर्मी से नियमित सफाई करने के दिए निर्देश। सफाई कर्मी ने उपखण्ड अधिकारी को बताया कि पोचा लगाने के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं कराई जाती मैं कंहा से लाऊं।
इस पर उपखण्ड अधिकारी बाबूलाल बैरवा ने सीएचसी प्रभारी डॉ के के नटवरिया को लेबर रूम की नियमित सफाई कराने और बैड की चादरों की नियमित सफाई कराने के निर्देश दिए और बताया कि इसके लिए अलग से फंड मिलता है उसके बावजूद भी सफाई व्यवस्था सही नहीं है।
इसी के साथ ही रोगियों को दी जाने वाली दवाइयों के स्टाक, वेक्सीनेशन रिकार्ड संधारण रजिस्टर चैक किया साथ ही चिकित्सक और स्टाफ के लिए बने क्वाटर देखे सीएचसी भवन की खस्ता हालत को देखा।सीएचसी के निरीक्षण के पश्चात समीप में चल रही अन्नपूर्णा रसोई का निरीक्षण किया और अन्नपूर्णा रसोई में मिलने वाले भोजन के बारे में भोजन खाने वाले उपभोक्ताओं से जानकारी ली।  

उसके पश्चात ग्राम पंचायत भवन पंहुच ग्राम विकास अधिकारी विक्रम यादव और हल्का पटवारी सोनू मीणा से ग्राम पंचायत में सफाई व्यवस्था व अन्य जानकारी के अलावा पटवारी से भूराजस्व संबंधी विभागीय प्रगति के बारे में जानकारी ली ।इस दौरान ग्राम पंचायत में भाजपा कार्यकर्ता शशीकांत शर्मा ने उपखण्ड अधिकारी को कस्बे के अंदर ठेकेदार को सफाई नहीं करने देने की समस्या और पुलिस चौकी के लिए भूमि आवंटन की मांग और कस्बे के मैन बाजार,बस स्टैंड सहित कस्बे के मुख्य स्थानों पर शौचालय के अभाव की समस्या से अवगत कराया।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................