अंबेडकर मूर्ति स्थल पर मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

Dec 6, 2025 - 12:39
 0
अंबेडकर मूर्ति स्थल पर मनाई गई बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि

अलवर के रैणी उपखण्ड क्षेत्र के गढ़ीसवाईराम कस्बे में स्थित अंबेडकर मूर्ति स्थल पर शनिवार को भारत के संविधान निर्माता एवं भारत रत्न से सम्मानित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि बड़ी ही श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय डॉक्टर अंबेडकर विकास समिति के अध्यक्ष राजू बैरवा ने की।
समाज के लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसके साथ ही विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित वक्ताओं ने अंबेडकर के जीवन, संघर्ष और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि धर्मचंद बैरवा, आनंदीलाल, पुराण चंद बैरवा, कैलाश बैरवा, रामदयाल, बनवारी लाल बैरवा, राजेंद्र हरिजन सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने अंबेडकर द्वारा दिए गए समानता और सामाजिक न्याय के संदेश को अपनाने का संकल्प भी लिया।मीडिया को यह सारी जानकारी गढ़ी सवाईराम से राजेश राठौड़ के द्वारा दी गई है।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी GEXPRESSNEWS54@GMAIL.COM या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................