खैरथल-तिजारा जिले को मिली 130 करोड़ रुपये की मेगा विकास सौगात; केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Dec 6, 2025 - 12:15
 0
खैरथल-तिजारा जिले को मिली 130 करोड़ रुपये की मेगा विकास सौगात;  केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने किया विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

खैरथल (हीरालाल भूरानी) केंद्रीय मंत्री और अलवर सांसद भूपेंद्र यादव आज शनिवार को खैरथल-तिजारा जिले के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने जनसुविधाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण कर क्षेत्र को 130 करोड़ रुपये की बड़ी विकास सौगात दी। मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य बुनियादी सुविधाएँ हर गांव तक पहुंचाना है और विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। दौरे की शुरुआत किशनगढ़बास विधानसभा क्षेत्र के बूढ़ी बावल से हुई, जहाँ यादव श्री कृष्ण गौशाला में टीन शेड निर्माण कार्य का उद्घाटन किया गया। केंद्रीय मंत्री ने गौशाला में गौमाता को चारा और गुड़ खिलाकर शुभकामनाएँ दीं और कहा कि गौसेवा हमारे संस्कारों की आत्मा है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि हम इस क्षेत्र को टीबी मुक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

पीएम नरेंद्र मोदी के विज़न के अनुसार स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुँचाना हमारी प्राथमिकता है। साथ ही क्षेत्र में 130 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया गया, जिनमें जल जीवन मिशन के तहत घासोली, मांचा और ईस्माईलपुर में नलकूप, उच्च जलाशय और पाइपलाइन कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं पर 1040 लाख रुपये व्यय होंगे। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से 8794 लाख रुपये की लागत से किशनगढ़बास तिजारा ओडीआर सड़क चौड़ाईकरण और कई ग्रामीण संपर्क मार्गों का नवीनीकरण किया जाएगा। खैरथल नगर के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़कों के लोकार्पण से शहरी यातायात सुगम होगा।

अल्पसंख्यक विभाग की एमएसडीपी योजना के अंतर्गत निर्मित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सद्भावना मंडप का लोकार्पण भी किया गया। जल स्वावलंबन अभियान 2.0 के तहत 11 जल संरचनाओं का लोकार्पण और 39 नई जल संरक्षण परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जल संसाधन विभाग द्वारा दोंगड़ा बास और छिनछिनवाला ऐनीकट के जीर्णोद्धार कार्यों की शुरुआत की गई। वहीं पीएचईडी किशनगढ़बास शहर और 21 गांवों में पेयजल आपूर्ति सुधारने हेतु 7753 लाख रुपये की मेगा परियोजना का शुभारंभ किया।   कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक रामहेत यादव, जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर और कठूमर विधायक रमेश खींची सहित अन्य जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

खैरथल को मिलेगी विकास की नई गतिः भूपेंद्र
इस दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि खैरथल तिजारा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए यह सिर्फ शुरुआत है। सड़क, पानी, स्वास्थ्य और जनसुविधाओं के क्षेत्र में आने वाले दिनों में और भी बड़े कदम उठाए जाएंगे। इन सभी योजनाओं से खैरथल तिजारा, किशनगढ़बास और कोटकासिम क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा तथा विकास की नई गति मिलेगी।

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

एक्सप्रेस न्यूज़ डेस्क बुलंद आवाज के साथ निष्पक्ष व निर्भीक खबरे... आपको न्याय दिलाने के लिए आपकी आवाज बनेगी कलम की धार... आप भी अपने आस-पास घटित कोई भी सामाजिक घटना, राजनीतिक खबर हमे हमारी ई मेल आईडी [email protected] या वाट्सएप न 8094612000 पर भेज सकते है हम हर सम्भव प्रयास करेंगे आपकी खबर हमारे न्यूज पोर्टल पर साझा करें। हमारे चैनल GEXPRESSNEWS से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद................