बैंक लॉकर में सुरक्षित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रश्न पत्र, 13 दिसम्बर को देशभर में होगी कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा
हलैना (विष्णु मित्तल )भारत सरकार के केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली देशभर में 13 दिसम्बर को आवासीय जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6वी प्रवेश परीक्षा-2026 होगी,जिस में नवोदय विद्यालय क्षेत्रिय कार्यालय जयपुर के अधीनस्थ राजस्थान,दिल्ली एवं हरियाणा राज्य के 55 जवाहर नवोदय विद्यालय शामिल है। जिसके तहत भरतपुर जिले के गांव छौंकरवाडा कलां में संचालित आवासीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6वी प्रवेश परीक्षा-2026 में भरतपुर और डीग जिले के कुल एक हजार 957 छात्र-छात्राऐं परीक्षाऐं देंगे। भरतपुर जिले के 1313 एवं डीग जिले के 564 परीक्षार्थी है। परीक्षा के प्रश्न पत्र आ गए,जो गांव छौंकरवाडा कलां स्थित बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर में रखवा दिए गए। जो प्रश्न पत्र परीक्षा के दिन भरतपुर-डीग जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर प्रशासन,पुलिस,परीक्षा कमेटी सदस्य आदि की सुरक्षा में निर्धारित समय से आधा घन्टे पहले पहुंचेंगे।
पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय छौंकरवाडा कलां के प्रधानाचार्य ए.बी.सक्सैना एवं उप प्रधानाचार्य बी.डी.वर्मा ने बताया कि केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली द्वारा 13 दिसम्बर को देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6वीं में शिक्षा सत्र -2026 में प्रवेश होगी। जिसके तहत भरतपुर जिले के गांव छौंकरवाडा कलां जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा-6वीं प्रवेश परीक्षा होगी,जिसमें भरतपुर और डीग जिले के सरकारी एवं मान्यता प्राप्त कक्षा पांचवी में पढ रहे कुल एक हजार 957 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किए है,जिसमें भरतपुर जिले के कुल 1 एक हजार 313 तथा डीग जिले के कुल 564 छात्र-छात्राएंे है।
परीक्षा की सफलता के लिए कुल 13 परीक्षा केन्द्र बनाएं गए है,जिसमें भरतपुर जिले में 8 एवं डीग जिले में 5 परीक्षा केन्द्र होंगे। उन्होने बताया कि परीक्षा के प्रश्न पत्र आ चुके है,जो गांव छौंकरवाडा कलां स्थित बैंक ऑफ इंडिया के लॉकर में रखवा दिए गए। जो प्रश्न पत्र परीक्षा के दिन बैंक के प्रबन्धक और जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य के द्वारा लॉकर से निकाले जाऐंगे और जिसके बाद भरतपुर-डीग जिले के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर प्रशासन,पुलिस,परीक्षा केन्द्र पभारी आदि की सुरक्षा में निर्धारित समय से आधा घन्टे पहले पहुंचेंगे।
- 80 स्थान के लिए 1957 आवदेन
जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.बी.सक्सैना ने बताया कि नवोदय विद्यालय छौंकरवाडा कला की कक्षा-6वीं में कुल 80 स्थान के लिए भरतपुर-डीग जिले के कुल 1957 छात्र-छात्राओं ने आवदेन किया है। जिसमें ब्लॉक बयाना में 318,भरतपुर शहर में 183,नदबई में 163,रूपवास में 164,सेवर में 140,वैर में 176,उच्चैन में 59,भुसावर में 190 तथा ब्लॉक डीग में 167,कुम्हेर में 114,कामां में 92,नगर में 112,पहाडी में 79 कुल आवेदन है।
- भरतपुर में 8 एवं डीग में 5 परीक्षा केन्द्र
नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य ए.बी.सक्सैना,उप प्रधानाचार्य बी.डी.वर्मा एवं परीक्षा प्रभारी शिवचरणलाल मीणा ने बताया कि 13 दिसम्बर को होने जा रही देशभर में जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा-6वीं प्रवेश परीक्षा के तहत भरतपुर-डीग जिलें में कुल 13 परीक्षा केन्द्र बनाऐ गए है,जिसमें भरतपुर जिले में 8 एवं डीग जिले में 5 परीक्षा केन्द्र है। भरतपुर जिले में राजकीय महाराजा बदनसिंह सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय भरतपुर,मास्टर आदित्येन्द्र राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय भरतपुर, राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय बयाना, महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय ;अंग्रेजी माध्यमद्ध नदबई, स्वतंत्र सैनानी श्री रामचरन लाल गोयल राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय रूपवास,राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय वैर, शहीद रामबाबू राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय उच्चैन एवं श्री जगन्नाथ पहाडिया राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय भुसावर तथा डीग जिले में केएलजे राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय डीग, राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय कुम्हेर, राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय कामां, अनारदेवी राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय नगर, केशरी सिंह राजकीय सीनियर सैकण्ड्री विद्यालय पहाडी परीक्षा केन्द्र बनाये गये हैं।