चाय बनाने वाले के खोखे में रखा सिलेंडर चोरी
मुंडावर (देवराज मीणा) सोडावास कस्बे के अलवर बहरोड़ बस स्टैंड पर चाय बनाने वाले महेंद्र शर्मा रायली के खोखे में चाय का बनाने वाला गैस सिलेंडर चोरी हो गया। पुलिस चौकी प्रभारी ने मौके पर जाकर जांच की।
सोडावास व्यापार मंडल अध्यक्ष शीशराम चौधरी व सरपंच सरजीत चौधरी के नेतृत्व में अलवर मार्ग पर बैठक का आयोजन रखा। उधर सूरजभान बोहरा पूर्व सरपंच ने व्यापारियों द्वारा अपनी दुकानों की रक्षा के लिए पहरा देने का प्रस्ताव लिया। इस मौके पर सभी व्यापारी मौजूद रहे।